भौतिकी :पाठ -1
प्रकाश का परावर्तन
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. किरणपुंज कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखें।
उतर – किरणपुंज तीन प्रकार के होते हैं - (i) अपसारी किरणपुंज (ii) समांतर किरणपुंज (iii) अभिसारी किरणपुंज
2. समतल दर्पण पर पड़नेवाली एक ही प्रकाश किरण की कितनी परावर्तित किरणें हो सकती है?
उतर – केवल एक
3. समतल दर्पण पर लंबवत पड़नेवाली किरण किस प्रकार परावर्तित होती है?
उतर – समतल दर्पण पर लंबवत पड़नेवाली किरण परावर्तन के बाद उसी पथ पर वापस लौट जाती है।
4. समतल दर्पण पर अभिलंब आपतन के लिए परावर्तन कोण का मान कितना होता है?
उतर – 90 डिग्री ।
5. समतल दर्पण में वस्तु- दूरी और प्रतिबिंब-दूरी में क्या संबंध है?
उतर – वस्तु-दूरी = प्रतिबिंब-दूरी
6. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखें।
उतर – गोलिय दर्पण दो प्रकार के होते हैं - (i) अवतल दर्पण और (ii) उत्तल दर्पण
7. गोलीय दर्पण का मुख्य अक्ष क्या है?
उतर – गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केंद्र को मिलानेवाली सरल रेखा को दर्पण को दर्पण का मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष कहा जाता है।
8. अवतल दर्पण के फोकस की परिभाषा दें?
उतर – किसी अवतल दर्पण का फोकस उसके मुख्य अक्ष पर वह बिंदु है, जहां मुख्य अक्ष के समांतर आती किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद मिलती है।
9. गोलीय दर्पण की फोकस-दूरी और उसकी वक्रता-त्रिज्या में क्या संबंध है?
उतर – गोलीय दर्पण की फोकस-दूरी उसकी वक्रता-त्रिज्या की आधी होती है।
10. एक दर्पण का नाम बताएं जो किसी वस्तु का सीधा और आवर्धित प्रतिबिंब दे सके।
उतर –अवतल दर्पण।
11. एक अवतल दर्पण द्वारा आभासी प्रतिबिंब बनने के लिए वस्तु का स्थान कहां होना चाहिए?
उतर – वस्तु को अवतल दर्पण के फोकस और ध्रुव के बीच होना चाहिए।
12. यदि कोई वस्तु किसी अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखी हो, तो उसका प्रतिबिंब कहां और कैसा बनता है?
उतर – जब वस्तु किसी अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखी हो, तो उसका प्रतिबिंब वक्रता केंद्र पर ही बनता है। यह प्रतिबिंब वास्तिविक, उलटा और वस्तु के आकार के बराबर बनता है।
13. वस्तु दूरी u का चिह्न क्या होगा जब एक अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है?
उतर – ऋणात्मक चिह्न।
14. 10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 15 cm की दूरी पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
उतर – प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा, वास्तविक और वस्तु की अपेक्षा उलटा होगा।
15. अवतल दर्पण से किस दूरी पर एक वस्तु को रखा जाय जिससे की प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर हो?
उतर – दर्पण के वक्रता-केंद्र पर।
16. क्या एक उत्तल दर्पण किसी (वास्तविक) वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?
उतर – कभी नहीं।
17. एक दर्पण को फोकस दूरी f = -15 cm है। यह अवतल दर्पण है या उत्तल दर्पण?
उतर – अवतल दर्पण।
18. गोलीय दर्पण के आवर्धन की परिभाषा दें।
उतर – प्रतिबिंब की ऊंचाई और वस्तु की ऊंचाई के अनुपात को आवर्धन कहते हैं। आवर्धन को m से दर्शाया जाता है।
19. आवर्धन m का ऋणात्मक मान क्या बताता है?
उतर – आवर्धन m का ऋणात्मक मान यही बताता है कि प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष उलटा है यानी वास्तिविक है।
20. एक गोलीय दर्पण को वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दूरी कितनी होगी?
उतर – 10 cm.
21. उत्तल दर्पण के एक उपयोग को लिखें।
उतर – मोटर वाहनों में उत्तल दर्पण का उपयोग साइड मिरर और पीछे देखने के आइने के रूप में होता है।
22. उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करें जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 cm है।
उतर – +16 cm
23. समतल दर्पण में आवर्धन m = +1 का क्या अर्थ है?
उतर – समतल दर्पण में आवर्धन m = +1 का क्या अर्थ यही है कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर है और m का धनात्मक चिह्न यह बताता है कि प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष सीधा है।
24. एक गोलीय दर्पण, जिसका वक्रता केंद्र C है, पर एक किरण ACB आपतित होती है। यह किरण किस दिशा में परावर्तित होगी?
उतर – किरण ACB आपतित की दिशा में ।